कर्ज में डूबा अमेरिका! फिर भी दुनिया जता रही भरोसा, कनाडा ने लगाया सबसे ज्यादा पैसा और चीन-जापान ने खींचे पीछे हाथ
जहां एक तरफ अमेरिका को दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी कहा जाता है, वहीं इसी अमेरिका पर दुनिया भर का कर्ज है जो कि बढ़ता ही जा रहा है।
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 09:14:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 09:14:50 AM (IST)
कर्ज में डूबा अमेरिका! फिर भी दुनिया जता रही भरोसा, कनाडा ने लगाया सबसे ज्यादा पैसा और चीन-जापान ने खींचे पीछे हाथHighLights
- अमेरिका को दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी कहा जाता
- इसी अमेरिका पर दुनिया भर का कर्ज है जो कि बढ़ता ही जा रहा
- कनाडा ने सबसे ज्यादा निवेश किया, चीन और जापान ने अपनी हिस्सेदारी कम की
बिजनेस डेस्क। अमेरिका का कर्ज लगातार बढ़ रहा है, इसके बावजूद US ट्रेजरीज में विदेशी होल्डिंग्स लगातार बढ़ रही हैं। अगस्त में इसमें 83 अरब डॉलर की उछाल आई, जिसमें कनाडा ने सबसे ज्यादा निवेश किया जबकि चीन और जापान ने अपनी हिस्सेदारी कम की है।
भारी कर्ज के बावजूद अगस्त में US ट्रेजरीज में विदेशी होल्डिंग्स 83 अरब डॉलर बढ़कर 9.33 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गईं, ये अब तक का छठा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान कनाडा, बेल्जियम और यूके ने अमेरिकी ट्रेजरीज में अपनी हिस्सेदारी में काफी इजाफा किया और जापान, चीन ने अपना स्टेक कम किया है।
जापान-चीन ने घटाई हिस्सेदारी
सबसे बड़े विदेशी होल्डर जापान ने US ट्रेजरीज में अपनी होल्डिंग 36 अरब डॉलर घटाकर 1.07 ट्रिलियन डॉलर कर दी है, ये नवंबर 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
तीसरा सबसे बड़ा होल्डर चीन है, जिसने अगस्त में अपनी होल्डिंग 27 अरब डॉलर घटाकर 591 अरब डॉलर कर दी, ये अगस्त 2008 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
जापान और चीन द्वारा लगातार बिकवाली किए जाने के बाद भी अमेरिकी ट्रेजरी में विदेशी होल्डिंग बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- आपके झड़े हुए बाल बना रहे हैं चीन को अमीर! जानिए तिरुपति के दान किए बालों से लेकर ₹9,000 करोड़ के ग्लोबल बिजनेस का पूरा खेल
अमेरिका का कर्ज
- अमेरिका का कर्ज 40.3 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है।
- 1990 में यह 3.2 ट्रिलियन डॉलर था और 1995 में 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया।
- 2000 में यह 5.7 ट्रिलियन डॉलर था।
- 2010 में यह 13.6 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा और 2015 में 18.2 ट्रिलियन डॉलर रहा।
- 2020 में यह 27 ट्रिलियन डॉलर और 2025 में 38.5 ट्रिलियन डॉलर था।