सावधान! आधार-पैन में पुराना पता दे सकता है परेशानी, यहां पढ़ें ऐप से एड्रेस चेंज करने की पूरी विधि
यदि आपने हाल ही में अपना घर बदला है, तो भविष्य की किसी भी कागजी परेशानी से बचने के लिए अपने आधार और पैन कार्ड में तुरंत पता अपडेट कर लें। यहां इन दोनो...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 03:26:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 03:26:14 PM (IST)
सावधान! आधार-पैन में पुराना पता दे सकता है परेशानी।HighLights
- पैन कार्ड में सुधार और आधार में नया पता
- NSDL और आधार ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल
- घर बैठे पता बदलने का सबसे सरल तरीका
बिजनेस डेस्क। आधार और पैन कार्ड आज के डिजिटल युग में केवल पहचान पत्र नहीं, बल्कि अनिवार्य वित्तीय उपकरण बन चुके हैं। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, इन दोनों का सही अपडेटेड होना बेहद जरूरी है। यदि आपने हाल ही में अपना घर बदला है, तो भविष्य की किसी भी कागजी परेशानी से बचने के लिए अपने आधार और पैन कार्ड में तुरंत पता अपडेट कर लें। यहां इन दोनों दस्तावेजों में ऑनलाइन पता बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है।
आधार कार्ड (Aadhaar) में घर बैठे बदलें पता
आधार में पता अपडेट करने की प्रक्रिया को अब 'mAadhaar' ऐप या यूआईडीएआई (UIDAI) पोर्टल के माध्यम से बेहद सरल बना दिया गया है।
- अपने स्मार्टफोन पर 'mAadhaar' ऐप खोलें और लॉगिन करें।
- मेनू में जाकर 'Update Address Online' पर क्लिक करें।
- वह नया पता भरें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। ध्यान रहे कि जानकारी आपके पास मौजूद प्रमाण पत्र के अनुसार ही हो।
- पते के प्रमाण (जैसे बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या बैंक पासबुक) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित सेवा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- विवरण जांचने के बाद अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- छोटे कारीगरों की बल्ले-बल्ले! अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही 3 लाख का लोन, आज ही करें आवेदन
पैन कार्ड (PAN Card) में पता अपडेट करने का तरीका
पैन कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए आप NSDL (अब Protean) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
- सबसे पहले NSDL या UTIITSL के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद 'Changes/Correction in PAN Data' विकल्प का चुनाव करें।
- अपना पैन नंबर, नाम, जन्म तिथि और ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद एक 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा, जिसे नोट कर लें।
- 'Address for Communication' सेक्शन में जाएं और नया पता भरें।
- एड्रेस प्रूफ, फोटो और पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित फीस जमा करें और अंत में Acknowledgement Slip (पावती पर्ची) डाउनलोड कर लें।