
बिजनेस डेस्क। आधार कार्ड की तरह ही पैन कार्ड (PAN Card) आज एक अनिवार्य दस्तावेज बन गया है। बैंकिंग, आयकर रिटर्न (ITR) या किसी भी बड़े वित्तीय लेन-देन के लिए इसके बिना काम पूरा नहीं हो सकता। यदि आपके पास अभी तक पैन कार्ड नहीं है, तो आप घर बैठे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले NSDL (Protean) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें।
स्टेप 2: आवेदन का प्रकार चुनें
होमपेज पर 'Apply Online' सेक्शन में 'Request for New PAN Card' पर क्लिक करें और 'Form 49A' (भारतीय नागरिकों के लिए) का चयन करें।
स्टेप 3: श्रेणी का चयन करें
आवेदक की श्रेणी में 'Individual' (व्यक्तिगत) विकल्प को चुनें।
स्टेप 4: बेसिक डिटेल्स दर्ज करें
अब मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे—नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर फॉर्म भरें।
स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें
पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जन्मतिथि के लिए जरूरी दस्तावेज सबमिट करें। आप मोबाइल से फोटो क्लिक कर उन्हें डिजिटल प्रारूप में अपलोड कर सकते हैं।
स्टेप 6: शुल्क का भुगतान करें
आवेदन शुल्क के लिए निर्धारित राशि का ऑनलाइन भुगतान (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से) करें।
स्टेप 7: एक्नॉलेजमेंट नंबर प्राप्त करें
आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर (ट्रैकिंग नंबर) दिया जाएगा। इसे नोट कर लें, इसके जरिए आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
यदि आपके पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि या फोटो में कोई गलती है, तो उसे इस तरह सुधारें...
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: नए वेतन आयोग से इन कर्मचारियों को लगा झटका! न बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा अलाउंस का लाभ