• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

इंदौर सराफा : घटे दामों पर पूछताछ से सोने और चांदी में आंशिक सुधार

कॉमेक्स पर सोना वायदा 6 डालर सुधरकर 4347 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 50 सेंट बढ़कर 64.43 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई जिससे भारतीय बाजारों ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 07:04:12 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 07:04:12 PM (IST)
इंदौर सराफा : घटे दामों पर पूछताछ से सोने और चांदी में आंशिक सुधार
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. कॉमेक्स पर सोना और चांदी वायदा बढ़कर बंद हुआ
  2. भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी के घटते दामों में रुकावट आई
  3. शनिवार को बाजार ऊंचे में खुले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में शुक्रवार देर रात नीचे दामों पर सटोरियों की सक्रियता फिर बढ़ जाने से कॉमेक्स पर सोना और चांदी वायदा बढ़कर बंद हुआ। कॉमेक्स पर सोना वायदा 6 डालर सुधरकर 4347 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 50 सेंट बढ़कर 64.43 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई जिससे भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी के घटते दामों में रुकावट के साथ ही शनिवार को बाजार ऊंचे खुले।

इंदौर में सोना केडबरी मामूली सुधरकर 149100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1300 रुपये बढ़कर 231500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इंदौर मार्केट में ग्राहकी बेहद सुस्त है। ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिकी रोजगार बाजार और मुद्रास्फीति से संबंधित विरोधाभासी आंकड़ों के साथ-साथ मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित थे।


कुल मिलाकर, सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में लगभग 1.5 फीसद की गिरावट आई। सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र (7 सितंबर) में, सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिका के सकारात्मक रोजगार आंकड़ों से फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना बढ़ गई।

विश्लेषकों के अनुसार, पिछले सप्ताहांत जारी अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट के बाद बांड यील्ड में वृद्धि हुई और अगले सप्ताह होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना बढ़ गई। ऐसा हुआ तो सोने-चांदी की कीमतों में आगे कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 149100, सोना आरटीजीएस में 152100 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 139400 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 149000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 231500, चांदी आरटीजीएस 229100, चांदी टंच 232200 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2490 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 230200 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- क्या 1.70 लाख रुपये पर आएगी चांदी? सोने के 80 हजार तक गिरने के अनुमान से बाजार पड़ा ठंडा