Petrol Diesel Price Today: जियो-बीपी ने बढ़ाए दाम, क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर? जानें दिल्ली, मुंबई से लेकर एमपी-छत्तीसगढ़ तक पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
आज 12 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के क्या रेट चल रहे हैं आइए जानते हैं।
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:36:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 08:36:09 AM (IST)
Petrol Diesel Price TodayHighLights
- जियो-बीपी ने पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर, डीजल की कीमत ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दी
- सरकारी कंपनियों ने इस साल पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाए थे
- MP, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल का रेट
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो-बीपी ने कल यानी रविवार को एक ही झटके में पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी।
- पंजाब में जियो-बीपी के आउटलेट्स पर पेट्रोल लगभग 108.54 रुपये और डीजल 99.19 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
- राजस्थान के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 113.91 से 117.65 रुपये और डीजल 97.15 से 100.78 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है।
हालांकि जियो-बीपी के दाम बढ़ाने के बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने फ्यूल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
- दिल्ली में आज भी इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
- हरियाणा के फरीदाबाद में पेट्रोल 103.35 रुपये और डीजल 96.01 रुपये पर स्थिर है।
सरकारी कंपनियों ने इस साल मई में पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बता दें कि देश के एक लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में 90 फीसदी से ज्यादा पर सरकारी कंपनियों का ही नियंत्रण है।