
बिजनेस डेस्क। आज 23 सितंबर को पेट्रोल डीजल के रेट जारी की जा चुकी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आज भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर हैं।
आज घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा) की कीमत ₹ 942.00 है। कच्चे तेल की बात करें तो इसकी कीमत $ 98.90 है।
यह भी पढ़ें- 3 Financial Decisions: पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
अगस्त में भारत के तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी कम हुई, पिछले महीने जुलाई के मुकाबले 16.5% घटकर करीब 21 लाख बैरल प्रति दिन रह गया हैं। जबकि मिडिल ईस्ट से सप्लाई बढ़ी है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी कंपनी ADNOC (अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी) ने होर्मुज स्ट्रेट के बाहर स्थित फुजैराह और सोहर जैसे अपने टर्मिनलों से कच्चे तेल की सप्लाई शुरू कर दी हैं।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन किए गए कानून Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act के बाद अब भारतीय रिफाइनरियों के लिए रूस से तेल खरीदना आर्थिक जोखिम का रूप ले चुका हैं। ये एक सख्त कानून है जो अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता हैं। इसलिए भारतीय रिफाइनरियां रूसी तेल पर निर्भरता को धीरे-धीरे घटाकर 20% से 30% के दायरे में लाने की कोशिश में है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोना-चांदी में भारी गिरावट, यहां देखें दिल्ली-मुंबई से लेकर भोपाल-इंदौर तक के रेट