
बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पुराना पैटर्न देखें, तो फरवरी 2026 में जब बिहार समेत 5 राज्यों में चुनावी माहौल था, तब कच्चा तेल महंगा होने पर भी दाम नहीं बढ़े थे और चुनाव खत्म होने के बाद मई 2026 में चार बार में 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए फिलहाल ईंधन की कीमतों में बदलाव के आसार नहीं हैं।
विदेशी बाजारों का हाल
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद दुनिया भर के कई देशों में ईंधन के दाम दोगुने तक हो गए थे। हालांकि, अब वहां दाम कुछ कम हुए हैं, लेकिन फिर भी वे काफी ऊपर हैं। म्यांमार में पेट्रोल 74.8% और डीजल 77.6%, यूएई में पेट्रोल 73.4% और डीजल 88.5%, जबकि पाकिस्तान में पेट्रोल 25.9% और डीजल 29.9% महंगा बना हुआ है। श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका और नेपाल में भी रेट भारत के मुकाबले ज्यादा हैं।
भारत में सिर्फ 8.50% की बढ़ोतरी
युद्ध के इस दौर में भारत ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केवल 8.50 प्रतिशत तक ही इजाफा किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी के अनुसार, पश्चिम एशिया के संकट से तेल कंपनियों को 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका बोझ सरकार और कंपनियां खुद उठाकर जनता को राहत दे रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में आज ब्रेंट क्रूड करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है, जो 100 डॉलर के नीचे होने से राहत की बात है। घरेलू बाजार में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में ताजा रेट इस प्रकार हैं।
यह भी पढ़ें- Indore & Ratlam Sarafa: इंदौर में सोना 1,400 रुपये टूटा, चांदी भी 2,800 रुपये सस्ती, जानें ताजा भाव