• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी: सस्ता होगा होम लोन और EMI...SBI ने रिपोर्ट में बताया RBI घटाएगा रेपो रेट!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस वर्ष अब तक रेपो रेट (Repo Rate) में एक प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आपको बता दें कि इस समय रेपो रेट 5.5 प्रतिशत है।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 03 Aug 2025 09:28:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Aug 2025 09:51:48 AM (IST)
खुशखबरी: सस्ता होगा होम लोन और EMI...SBI ने रिपोर्ट में बताया RBI घटाएगा रेपो रेट!
RBI Repo Rate: एसबीआई ने लगाया अनुमान आरबीआई घटा सकता है रेपो रेट।

HighLights

  1. वर्तमान में रेपो रेट 5.5 प्रतिशत है।
  2. RBI कटौती की कर सकता है घोषणा।
  3. SBI ने रिपोर्ट में किए दावे।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 5 से 7 अगस्त के बीच होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट (Rape Rate) में 25 आधार अंकों की कटौती का ऐलान कर सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है।

फेस्टिवल सीजन में मिल सकती है खुशखबरी

RBI रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में एक और दर कटौती जल्दी दिवाली ला सकती है। इससे खासतौर पर फेस्टिवल सीजन के दौरान क्रेडिट वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि आरबीआई की रिपोर्ट में आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि दिवाली से पहले की गई कोई भी रेपो दर कटौती से क्रेडिट में उच्च वृद्धि होती है।


रिपोर्ट में किए गए ये दावे

उदाहरण के साथ ऐसे समझ सकते हैं कि अगस्त 2017 में रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती की गई थी। इससे दिवाली के अंत तक 1,956 अरब रुपये की अतिरिक्त क्रेडिट वृद्धि हुई। इसमें पर्सनल लोन की करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके साथ ही रिपोर्ट ने यह भी कहा गया है कि कई महीनों से महंगाई आरबीआई के लक्षित दायरे में है। ऐसे में एक प्रतिबंधात्मक नीति बनाए रखना उत्पादन हानि का कारण बन सकता है और इकोनॉमी को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकता है।

ये भी पढे़ं- ITR Filing 2025: अपना आईटीआर रिफंड स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?