
बिजनेस डेस्क। फोनपे कंपनी ग्रामीण भारत और टियर-6 शहरों पर फोकस कर रही है। फोनपे ने देश के छोटे कस्बों और गांवों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अगले एक साल के अंदर 20,000 से अधिक फ्रंटलाइन सेल्स कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी देश भर में 50 लाख से ज्यादा नए पेमेंट डिवाइस भी लगाने जा रही है। इन 50 लाख डिवाइसों में से लगभग 50 प्रतिशत यानी 25 लाख डिवाइस सीधे गांवों और ग्रामीण इलाकों में लगाए जाएंगे, ताकि देश का हर छोटा दुकानदार डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ सके।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये अच्छा मौका है नौकरी पाने का।
रिपोर्टस के मुताबिक, फोनपे ने बताया कि सरकार की दो नीतियों ने उन्हें ये बड़ा कदम लेने का हौसला दिया है।
यह भी पढ़ें- Free LPG Cylinder: साल में 6 LPG सिलिंडर फ्री, जानें आपको मिलेगा या नहीं
मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से जुड़े नए नियमों के कारण कंपनी को भविष्य के लिए निवेश करने का भरोसा मिला है। इसमें इकट्ठा होने वाले कुल एमडीआर का 5 प्रतिशत हिस्सा एक विशेष फंड में अलग रखा जाएगा। इस फंड का इस्तेमाल छोटे और ग्रामीण दुकानदारों के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करने में किया जा रहा है।
पिछले साल देश में पेश किए गए नए श्रम कानूनों के कारण कंपनियों के लिए सरकारी कागजी कार्रवाई बेहद आसान हो गई है, जिस वजह से वो बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बिना किसी बाधा के नौकरी पर रख पा रहे हैं।