
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है. पीएम मोदी ने 9.3 करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर की.
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को लेकर इंतजार अब कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। बस थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए। किसानों के खाते में सीधे DBT के जरिए पैसा भेजा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी कुल 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 18680 करोड़ रुपये जारी किए है।
अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। आज 24वीं किस्त दिवाली से पहले जारी की गई है।
हालांकि इस बार 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से काट दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप अपना नाम चेक लिस्ट में चेक करना चाहते हैं तो इस तरह से करें।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojna: कहीं अटक तो नहीं गया आपका पैसा, जल्दी करें ये काम