
बिजनेस डेस्क। देश के हर किसान को साल में ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन अगर आपने यह काम नहीं किया है, तो आपका पैसा अटक भी सकता है।
E-KYC
अगर आपने ई-KYC नहीं करवाई है, तो इसे जल्दी से कर लें। सरकार ने साफ कर दिया है कि पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए ई-KYC जरूरी है। इसे आप पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर जाकर आसानी से करवा सकते हैं।
Land Verification
पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके नाम पर जमीन है और उन्होंने उसका रिकॉर्ड सही दर्ज कराया है। अगर जानकारी में कोई गड़बड़ी दिखी, तो आपका पैसा अटक सकता है।
अगर जमीन के रिकॉर्ड में आपका नाम, खाता या जमीन का ब्योरा सही तरीके से लिंक नहीं है, तो आपका नाम ब्लॉक लिस्ट में डाला जा सकता है।
इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के पटवारी या लेखपाल से मिलकर अपनी जमीन के कागजात को दोबारा वेरीफाई करवाना होगा, जिससे किस्त बिना किसी रुकावट के आपके अकाउंट में आ सके।
Aadhaar Bank Linking
पीएम किसान योजना का पैसा आसानी से आए, इसके लिए आपके बैंक खाते का आधार से लिंक यानी आधार सीडेड होना भी जरूरी है। किसान अपने बैंक में जाकर आधार लिंकिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना में दर्ज बैंक खाते की जानकारी सही है या नहीं, यह भी जरूर चेक कर लें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अभी तक जारी नहीं हुई है। अगर जारी होने के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं, तो आप स्टेटस चेक कर सकते हैं कि क्यों आपका पैसा अटक गया है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, देखें डिटेल्स
आप सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं, वहां 'Know Your Status' पर क्लिक करें और देखें कि किस वजह से पैसा नहीं आया है और उसे सुधार लें।