
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पीएम किसान का इंतजार कर रहे किसानों को क्या अब इंतजार करना छोड़ देना चाहिए? क्या अब अक्टूबर में पैसा नहीं आएगा? ऐसे कई सवाल हैं जो उठ रहे हैं, आइए आपको बताते हैं।
पीएम किसान की 24वीं किस्त का काफी दिनों से किसान इंतजार कर रहे हैं। इसकी हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हो जाती है। अभी तक 23वीं किस्त जारी हो चुकी है।
बता दें कि 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई थी। इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने इसी अक्टूबर में पूरे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है।
माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही 24वीं किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर सकती है और 24वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर 24वीं किस्त की कोई जानकारी नहीं है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अभी तक जारी नहीं हुई है। लेकिन अगर जारी होने के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं, तो आप ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं कि क्यों आपका पैसा अटक गया है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojna: कहीं अटक तो नहीं गया आपका पैसा, जल्दी करें ये काम
आप सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं, वहां 'Know Your Status' पर क्लिक करें और देखें कि किस वजह से पैसा नहीं आया है और उसे सुधार लें।