
बिजनेस डेस्क। हर चार महीने में किसानों को जो 2000 रुपये की किस्त आती है, वो इस बार किस दिन आने वाली है इसे लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। ऐसे में अब सरकार ने साफ-साफ बता दिया है कि पैसे कब आएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। सरकार ने बताया कि 30 अक्टूबर को पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को एक साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। जिसके तहत हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। जून महीने में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई थी और अब 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojna: कहीं अटक तो नहीं गया आपका पैसा, जल्दी करें ये काम
सरकार किसानों को 2000 रुपये की किस्त DBT के जरिए अकाउंट में भेजती है, जिसके लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है.
जिन किसानों ने अभी तक अपनी बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित eKYC पूरी नहीं कराई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है.