PM Kisan Yojana: रावण जलते ही आपके खाते में आएंगे 2-2 हजार! ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
PM Kisan Yojana: रावण जलते ही आपके खाते में पैसे आ सकते हैं। 20 अक्टूबर को दशहरा है और इस दिन आपके बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं।
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 11:51:06 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 11:53:42 AM (IST)
PM Kisan Yojana: रावण जलते ही आपके खाते में आएंगे 2-2 हजार! ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नामHighLights
- रावण जलते ही आपके खाते में आएंगे 2-2 हजार!
- ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा कब आएगा?
बिजनेस डेस्क। देश का हर किसान इस वक्त अपने अकाउंट में पैसे आने का इंतजार कर रहा है। इन किसानों के लिए दशहरा का दिन खास होने वाला है।
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों किसानों के लिए 20 अक्टूबर की तारीख काफी अहम होने वाली है। इस दिन पिछली किस्त से चार महीने पूरे होने वाले हैं। बता दें कि पीएम किसान योजना की किस्त आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल में आती है।
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा कब आएगा?
20 अक्टूबर को रावण दहन होगा और इसी दिन किसानों के खाते में पैसे आ सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार दिवाली से पहले किस्त जारी कर सकती है, हालांकि PM Kisan Yojana 24th Installment को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।
पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये मिलते हैं, जिन्हें तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक पीएम किसान योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
अपना नाम लिस्ट में ऐसे चेक करें
- आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर आपको Farmers Corner दिखेगा। वहां जाकर Know Your Status का ऑप्शन चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर Get OTP पर क्लिक करें।
- अगर आप रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, तो Know Your Registration No. का ऑप्शन इस्तेमाल करें।
- रिकॉर्ड खुलने के बाद आपको अपना नाम और बाकी जानकारी दिख जाएगी। ई-केवाईसी, जमीन की जानकारी और भुगतान से जुड़े स्टेटस देखें और कोई जानकारी अधूरी दिखे तो उसे जल्दी से ठीक कर लें।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: कब आएगा पीएम किसान योजना का पैसा, देखें डिटेल्स