
बिजनेस डेस्क। पीएम किसान की 24वीं किस्त कल जारी की जाएगी, कल किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। किस्त जारी करने की सूचना किसानों के मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से दी गई है।
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में आती है।
फिलहाल बिहार में करीब 73.65 लाख किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस हिसाब से किसानों के खातों में 1,476 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचने का अनुमान है।
जिन किसानों के खाते में पैसे नहीं आते हैं, वे पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जांच सकते हैं।
ई-केवाईसी: यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो इसे तुरंत पूरा कर लें। सरकार के नियमानुसार पीएम किसान की किस्त पाने के लिए यह पूरी तरह अनिवार्य है। इसे किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर जाकर आसानी से कराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojna: कहीं अटक तो नहीं गया आपका पैसा, जल्दी करें ये काम
लैंड वेरिफिकेशन: योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके जमीन के रिकॉर्ड पूरी तरह सही दर्ज हैं। यदि जमीन के ब्योरे, खाते या नाम में कोई भी गड़बड़ी मिलती है, तो किस्त रुक सकती है और नाम ब्लॉक लिस्ट में जा सकता है। इसके लिए अपने लेखपाल या पटवारी से मिलकर जमीन के दस्तावेज दोबारा वेरीफाई करवा लें, ताकि बिना रुकावट पैसा खाते में आ सके।