
बिजनेस डेस्क। राजस्थान के जोधपुर शहर का उम्मेद भवन पैलेस का इतिहास बहुत ही खास है। इस महल को कभी प्रजा की भूख मिटाने के लिए बनाया गया था और आज यहां लोग लाखों रुपए खर्च करके शादी करने आते हैं। यहां प्रियंका चोपड़ा से लेकर पीवी सिंधु तक कई सेलिब्रिटी ने शादी रचाई है।
26 एकड़ में फैले इस भवन को बनाने में करीब 15 साल लगे थे। साल 1929 में जोधपुर के महाराज महाराजा उम्मैद सिंह ने इस महल का निर्माण कराया था। साल 1943 में महल का निर्माण पूरा हुआ। आज सूर्यनगरी का उम्मेद भवन पैलेस दुनिया का सबसे बड़े रेसिडेंसियल पैलेस है।
उस वक्त जोधपुर में भीषण अकाल पड़ा था। जिससे फसलें नष्ट हो गई थी। ऐसे में लोगों को भूखमरी से बचाने के लिए महाराज ने महल का निर्माण शुरू करवाया था, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।
बता दें कि इस महल का नक्शा इंग्लैड के वास्तुकार ने बनाया था। लंदन की प्रसिद्ध फर्म लेंकास्टर ने 2600 पाउंड में इसका नक्शा तैयार किया था। महल के अंदर की सजावट और चित्रकारी के लिए पोलैंड के प्रसिद्ध चित्रकार जोधपुर आए थे। जबकि वास्तुकार हेनरी वॉन लानचेस्टर ने उन्मेद भवन के डिजाइन को पूरा किया।
इस महल को बनाने में बलुआ पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है और महल को बनाने में उस वक्त 1,09,11,228 रुपए खर्च हुए थे
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- 7 मिनट के सफर के लिए भारी-भरकम किराया! जानिए भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा के बारे में
उन्मेद भवन के मालिक और जोधपुर राजपरिवार के युवराज शिवराज सिंह इसके उत्तराधिकारी हैं। इस महल से इनकी मोटी कमाई होती है।
बताते चलें कि उम्मेद भवन के उद्घाटन पर महाराजा उम्मेद सिंह के पुत्र और महाराज गजसिंह के पिता हनवंत सिंह ने सोने का ताला खोलकर महल के दरवाजे खोले थे।
रिपोर्टस के मुताबिक, महाराज गज सिंह के परिवार की नेटवर्थ 22400 करोड़ रुपये है।