
बिजनेस डेस्क। सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से पहली पसंद रहा है। बीते कुछ दिनों के दौरान देश के तीन दिग्गज बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (PNB), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है। अगर आप भी नई एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो जानिए किस बैंक में ग्राहकों को सबसे ज्यादा मुनाफा मिल रहा है।
PNB FD Rates
सरकारी बैंक PNB सामान्य ग्राहकों को 3% से 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सबसे अधिक 6.60% ब्याज 444 दिनों की स्पेशल एफडी पर दे रहा है, जबकि 666 दिनों की अवधि पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को 444 दिनों पर 7.10% और 666 दिनों पर 7% ब्याज दिया जा रहा है।
ICICI Bank FD Rates
यह प्राइवेट लेंडर आम नागरिकों को 2.75% से 6.60% का ब्याज दे रहा है। बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल की अवधि पर सबसे ज्यादा 6.60% रिटर्न दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर सबसे अधिक 7.20% तक का शानदार ब्याज मिल रहा है।
HDFC Bank FD Rates
एचडीएफसी बैंक में सामान्य नागरिकों को 2.75% से 6.60% तक रिटर्न मिल रहा है। बैंक ने 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम की अवधि के लिए ब्याज दरें बढ़ाकर 6.60% कर दी हैं। इसी अवधि पर सीनियर सिटीजन्स को सबसे ज्यादा 7.20% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
सामान्य नागरिकों के लिए तीनों ही बैंक अधिकतम 6.60% का ब्याज दे रहे हैं। हालांकि, पीएनबी यह अधिकतम रिटर्न महज 444 दिनों में दे रहा है, जबकि ICICI और HDFC में इसके लिए 3 साल से अधिक समय तक पैसा लगाना होगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक 7.20% का ब्याज ICICI और HDFC बैंक में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस में 5 लाख रुपये की एफडी पर मिलेगा बंपर रिटर्न, जानिए 1 से 5 साल की कैलकुलेशन