
बिजनेस डेस्क। पोस्ट ऑफिस द्वारा अलग-अलग अवधि वाली कई टाइम डिपॉजिट (FD) योजनाएं ऑफर की जाती हैं, जिनमें काफी अच्छी ब्याज दरों के साथ रिटर्न मिलता है। अलग-अलग अवधि की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें हैं।
पोस्ट ऑफिस एफडी में 5 लाख रुपये के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर आप पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग अवधि वाली एफडी में 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं।
1 साल की एफडी
अगर आप 1 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल 5,35,403 रुपये मिलेंगे। इसमें आपको केवल ब्याज से 35,403 रुपये का मुनाफा होगा।
2 साल की एफडी
अगर आप 2 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल 5,74,421 रुपये मिलेंगे। इसमें आपको कुल 74,421 रुपये का मुनाफा होगा।
3 साल की एफडी
अगर आप 3 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल 6,17,466 रुपये (लगभग 6.17 लाख रुपये) मिलेंगे। इसमें आपको कुल 1.17 लाख रुपये से ज्यादा का मुनाफा होगा।
5 साल की एफडी
अगर आप 5 साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 7,24,974 रुपये (लगभग 7.25 लाख रुपये) मिलेंगे। यानी आपको केवल ब्याज के रूप में 2.24 लाख रुपये से अधिक का मुनाफा होगा।
पोस्ट ऑफिस एफडी में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा सरकारी गारंटी और पैसों की सुरक्षा है। इसमें आपके डूबने या जोखिम का कोई डर नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- EPFO का बड़ा तोहफा, अब सिर्फ 'Hello' भेजने पर WhatsApp पर मिलेंगी PF बैलेंस और पेंशन से जुड़ी सभी जानकारियां
पोस्ट ऑफिस एफडी में आप बहुत कम राशि से भी अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है।
अगर आप पोस्ट ऑफिस की 5 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश करते हैं, तो आपको इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ मिलता है।