
बिजनेस डेस्क। देश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपना घर बनाने के लिए सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक मदद करती है। ऐसे में अगर परिवार का बंटवारा हो गया है, तो क्या योजना का लाभ अलग-अलग मिल सकता है?
अगर परिवार का कानूनी रूप से बंटवारा हो गया है और दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं, तो ऐसी स्थिति में योजना का लाभ लेने के लिए दोनों अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।
योजना के नियमों के मुताबिक, एक परिवार में पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे शामिल होते हैं। अगर दोनों भाई अलग हो चुके हैं, तो वे अपनी पात्रता के आधार पर अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस में 5 लाख रुपये की एफडी पर मिलेगा बंपर रिटर्न, जानिए 1 से 5 साल की कैलकुलेशन
अगर आप योजना से जुड़े नियमों की जानकारी लेना चाहते हैं, तो PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।