
बिजनेस डेस्क। अगर आप घर खरीदने का सोच रहे हैं तो अपने घर की महिला के नाम पर घर खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है, इससे आपकी लाखों की बचत हो सकती है। यहां तक कि सरकार भी महिलाओं को संपत्ति का मालिक बनाने के लिए कई तरह के इंसेंटिव दे रही है।
महिला के नाम पर जमीन लेने का सबसे बड़ा फायदा स्टाम्प ड्यूटी में मिलता है। कई राज्यों में महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 1 से 2 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है।
अगर आप 50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं और आपके राज्य में 2 प्रतिशत की छूट मिलती है, तो सीधा 1 लाख रुपये बच जाते हैं।
इसके अलावा बड़े बैंक महिला कर्जदारों को ब्याज दर में 0.05 से 0.10 प्रतिशत तक की छूट देते हैं। अगर आपका लोन 20 साल के लिए है तो इससे लाखों रुपये की बचत हो सकती है।
अगर आपकी पत्नी कामकाजी हैं और प्रॉपर्टी जॉइंट नाम पर है, तो टैक्स का भी फायदा हो सकता है। इनकम टैक्स के नियमों के तहत होम लोन के प्रिंसिपल और ब्याज पर छूट मिलती है। अगर पति और पत्नी दोनों को-अप्लिकेंट हैं, तो दोनों अलग-अलग टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं, जिससे परिवार की कुल टैक्स देनदारी काफी हद तक कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Amul Success Story: गांव, गाय और क्रांति से खड़ी हुई ये कंपनी, आज है देश की सबसे बड़ी ब्रांड