• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Small Savings Interest Rates: PPF, सुकन्या समृद्धि और KVP की बदल सकती है ब्याज दरें, देखें अभी कितना मिलता हैं?

PPF, Sukanya और KVP जैसी कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में 30 सितंबर को बड़ा फैसला होने वाला है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 03:49:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 03:55:35 PM (IST)
Small Savings Interest Rates: PPF, सुकन्या समृद्धि और KVP की बदल सकती है ब्याज दरें, देखें अभी कितना मिलता हैं?
Small Savings Interest Rates

HighLights

  1. PPF, सुकन्या समृद्धि और KVP की बदल सकती है ब्याज दरें
  2. अभी कितना है इन स्कीम्स में ब्याज दर
  3. नई ब्याज दरों की घोषणा 30 सितंबर को होनी है

बिजनेस डेस्क। स्माल सैविंग्स स्कीम में निवेश करने वाले लाखों लोगों के लिए 30 सितंबर 2026 का दिन खास होने वाला हैं। सरकार इस दिन पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना और किसान विकास पत्र जैसी कुछ योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करेंगी। ये समीक्षा वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर के लिए की जाएगी।

सरकार हर तीन महीने में स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के ब्याज दरों की समीक्षा करती हैं। इससे पहले 30 जून 2026 को जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए दरों का ऐलान किया गया था, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। अब अगली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर के लिए नई दरों की घोषणा 30 सितंबर को होनी है जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं। बता दें कि इन छोटी योजनाओं की ब्याज दरें सीधे तौर पर सरकारी बॉन्ड की यील्ड से जुड़ी होती हैं।


PPF और सुकन्या समृद्धि योजना जैसे विकल्प लंबे समय के निवेश के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इनके ब्याज दर में छोटा सा भी बदलाव लंबे समय में निवेशकों के रिटर्न पर असर डाल सकता हैं।

PPF

पीपीएफ का ब्याज लंबे समय से 7.1% पर अटका हुआ हैं. निवेशकों और टैक्स एक्सपर्ट्स लंबे समय से पीपीएफ की दर को कम से कम 7.5% या उससे ऊपर करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन के टेम्पर्ड ग्लास को लेकर सरकार ने जारी किया नया नियम, घटिया और लोकल सामान पर लगेगी रोक

सुकन्या समृद्धि योजना

फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8.2% हैं। इसमें पहले से ही काफी बेहतरीन ब्याज मिल रहे है. इसलिए इसमें कटौती होने की संभावना बहुत ही कम देखने को मिल रही हैं.

अभी कितना है इन स्कीम्स में ब्याज दर

  • सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) की ब्याज दर 8.2% सालाना हैं।
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट की ब्याज दर 7.7% सालाना हैं।
  • किसान विकास पत्र की ब्याज दर 7.5% सालाना हैं।
  • पब्लिक प्रोविडंट फंड की ब्याज दर 7.1% सालाना हैं।
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट की ब्याज दर 7.7% सालाना हैं।