
बिजनेस डेस्क। छत्तीसगढ़ के एक किसान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाते हुए रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर अपना दावा ठोक दिया है, और बदले में सरकार से 3,500 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है।
किसान का कहना है कि रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जिस जमीन पर बना है, वह उसकी पुश्तैनी जमीन है, जिसे 1942 में वल्ड वॅार 2 के दौरान अंग्रेजों ने एयरफील्ड बनाने के लिए अस्थायी रूप से लिया था, लेकिन बाद में ना उसे उसकी जमीर वापस मिली और ना ही कोई मुवाअजा। फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और अभी विचाराधीन है।
लेकिन अगर कभी सरकार आपकी जमीन ले लें तो आप क्या कर सकते है वो जान लिजिए। अगर सरकार आपकी जमीन कभी पब्लिक प्रोजेक्ट के लिए लेती है तो गवर्नमेंट को आपको कंपनसेशन देना होगा।
कितना कंपनसेशन देगी सरकार
Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement Act, 2013 के तहत अगर आपकी जमीर Urban area में है तो आपको 2x मार्केट वैल्यू मिलेगी और अगर आपकी जमीन Rural area में है तो 4X मार्केट वैल्यू आपको मिलेगी और अगर उस जमीन पर आपका घर बना है या खेती है, या कोई और फसल है तो इसके लिए भी सरकार आपको अलग से कंपनसेट करेगी।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर आकाश अंबानी तक यूज करते है ये फोन, जानिए क्या क्या है फीचर्स और कितनी है कीमत