• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर आकाश अंबानी तक यूज करते है ये फोन, जानिए क्या क्या है फीचर्स और कितनी है कीमत

भारत और वेस्ट-इंडीज मैच के दौरान Virat Kohli के हाथ में जो फोन दिखा वो काफी चर्चा बटोर रहा है। ये फोन सिर्फ कोहली ही नहीं बल्कि रोहित शर्मा भी यूज करत...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 03:41:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 03:41:25 PM (IST)
विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर आकाश अंबानी तक यूज करते है ये फोन, जानिए क्या क्या है फीचर्स और कितनी है कीमत
विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर आकाश अंबानी तक यूज करते है ये फोन

HighLights

  1. विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर आकाश अंबानी तक यूज करते है ये फोन
  2. आकाश अंबानी को 'आईफोन एयर' से मैच के वीड‍ियो बनाते हुए देखा गया
  3. Apple iPhone Air में ऐसा क्या है खास, कीमत क्या है?

टेक्नोलॉजी डेस्क। कल मैच में विराट कोहली अपने स्मार्टफोन से किसी को कॉल करते नजर आ रहे थे। इसमें ही उनके फोन को स्पॅाट किया गया। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी पिछले महीनों में इसी हैंडसेट का इस्तेमाल करते हुए स्पॉट हुए थे। ICC महिला क्र‍िकेट व‍िश्‍वकप के फाइनल मुकाबले में बिजनेस टायकून आकाश अंबानी को 'आईफोन एयर' से मैच के वीड‍ियो बनाते हुए देखा गया था। इससे पता चलता है कि वो भी सेम फोन का यूज करते है।

Apple iPhone Air में ऐसा क्या है खास

Apple का इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 6.5-इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो स्क्रॉलिंग को मक्खन जैसा बनाने के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। ये स्मार्टफोन Apple A19 Pro (3nm) चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB रैम और 256GB, 512GB व 1TB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है।


इसके बैक पैनल पर सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 48-मेगापिक्सल का सिंगल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 18-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है। इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

फोन 5.6mm पतला है और इसका वजन सिर्फ 165 ग्राम है। फ्रंट और बैक पर मजबूत सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें 3149 mAh की बैटरी दी गई है और ये बिल्कुल नए iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

यह भी पढ़ें- 'आज क्या पहनूं?' की टेंशन खत्म! AI Wardrobe बनेगा आपका पर्सनल स्टाइलिस्ट

Apple iPhone Air की कीमत क्या है?

Apple iPhone Air की कीमत को हाल ही में 1,29,900 रुपये से बढ़कर 1,49,900 कर दिया गया है।