
बिजनेस डेस्क। 'रामायण' मूवी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर भी जारी कर दिया है।
इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में हैं। साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि यह मूवी नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण मूवी में सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को लगभग 6 करोड़ रुपये मिले हैं। यह उनके करियर की सबसे बड़ी फीस में से एक है। जानकारी के मुताबिक, वह आमतौर पर प्रति फिल्म 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये लेती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण मूवी में माता सीता का रोल निभाने वाली साई पल्लवी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 47 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- फायरिंग की घटना के बाद चर्चा में आए टाइगर श्रॉफ! केवल एक्टिंग ही नहीं, इन धांसू बिजनेस से भी छापते हैं करोड़ों रुपये
साई पल्लवी के पास कारों का एक शानदार कलेक्शन है, जिसमें ऑडी क्यू3, Mitsubishi Lancer Evo X, Brown Sedan और Maruti Suzuki Nexa Red जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं।