
बिजनेस डेस्क। मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में आ गए हैं। इसी बीच आइये जानते हैं कि वो फिल्मों के अलावा कहां-कहां से कमाई करते हैं।
साल 2014 में टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आए, जैसे कि ‘बागी’ फ्रेंचाइजी, ‘वॉर’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘सिंघम अगेन’।
रिपोर्ट्स की मानें तो, टाइगर एक फिल्म के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक विज्ञापन अभियान के लिए करीब 3 करोड़ रुपये तक लेते हैं।
टाइगर ने अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल की छवि को बिजनेस में बदलने के लिए साल 2018 में PROWL ब्रांड लॉन्च किया था। इस ब्रांड को टाइगर और Mojostar ने मिलकर तैयार किया था। Mojostar, Kwan Entertainment और Dream Theatre का जॉइंट वेंचर था।
इस ब्रांड का फोकस ऐसे युवा ग्राहकों पर है, जिन्हें आरामदायक कपड़ों के साथ स्टाइल भी चाहिए। बाद में PROWL का बिजनेस फुटवियर और फिटनेस एक्सेसरीज तक बढ़ा।
इसमें अब पुरुषों की ग्रूमिंग और स्किनकेयर जैसे फेसवॉश, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और रोल-ऑन जैसे उत्पाद भी शामिल हैं।
टाइगर MMA Matrix से भी जुड़े हैं, जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और फिटनेस ट्रेनिंग से संबंधित जिम कारोबार है। यहां सामान्य जिम ट्रेनिंग के अलावा किकबॉक्सिंग, मुए थाई और जिउ-जित्सु जैसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग पर भी ध्यान दिया जाता है। टाइगर की बहन आयशा श्रॉफ ने पहले एक बातचीत में बताया था कि इस फ्रेंचाइजी के देशभर में 16 जिम चल रहे हैं।
इसके अलावा टाइगर और उनका परिवार Matrix Fight Night (MFN) से भी जुड़ा है। यह एक प्रोफेशनल फाइट प्रमोशन प्लेटफॉर्म है, जो भारत और विदेशों में मार्शल आर्ट्स से जुड़े मुकाबले आयोजित करता है।
एक्टर का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम "Tiger Shroff Films" है।
टाइगर श्रॉफ ने कुछ स्टार्टअप में भी निवेश किया है। वह Subko Coffee, Revenant Esports, Chargeup और Freadom जैसे वेंचर्स में निवेश से जुड़े रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कभी लोगों का पेट भरने के लिए बना था ये महल! आज देश का सबसे मशहूर वेडिंग डेस्टिनेशन, जानें कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर के मुंबई के बांद्रा इलाके वाले घर की अनुमानित कीमत करीब 22.5 करोड़ रुपये है। यह करीब 2,500 वर्ग फुट में फैला है और इसमें जिम, होम थिएटर और टेरेस जैसी सुविधाएं हैं।
मार्च 2024 में टाइगर ने पुणे के हडपसर स्थित Yoo Pune प्रोजेक्ट में करीब 4,248 वर्ग फुट की प्रॉपर्टी 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी।