_m.webp)
बिजनेस डेस्क। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर से पूरे भारत में शुरू हो गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं रामायण के राम और रावण में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है।
रणबीर कपूर मूवी में राम के किरदार को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण के दोनों पार्ट्स के लिए रणबीर को 150 करोड़ रुपये फीस मिली है।
रामायण में कन्नड़ स्टार यश लंकापति रावण का किरदार निभा रहे हैं। यश ने इस बिग बजट फिल्म के लिए तगड़ी रकम वसूली है। यश ने दोनों पार्ट के लिए कुल 100 करोड़ रुपये फीस ली है।
रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए तकरीबन 50 से 70 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर की कमाई का जरिया विज्ञापन भी है। अभिनेता एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6 से 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। रणबीर की नेटवर्थ 350 से 400 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। वह मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल टीम के सह-मालिक भी हैं, जहां से उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है। इसके अलावा उन्होंने अपना खुद का मिनिमलिस्ट फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS भी लॉन्च किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक स्टार यश की अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच है।
यश बेंगलुरु में एक बेहद आलीशान डुप्लेक्स घर में रहते हैं। यह घर उत्तरी बेंगलुरु के पॉश इलाके Prestige Golfshire में स्थित है, जो नंदी हिल्स के पास है। इस आलीशान डुप्लेक्स की कीमत लगभग ₹6 करोड़ से ₹7 करोड़ के बीच बताई जाती है।
यश का कार कलेक्शन भी जबरदस्त है, उनके गैराज में रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 250डी कूप और मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 350डी जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।