
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म 'रामायण' में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साउथ एक्टर यश, सनी देओल और साई पल्लवी नजर आने वाले हैं। मूवी के लिए इन सारे स्टार्स ने अच्छा-खासा चार्ज किया है, चलिए आपको एक-एक करके बताते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण मूवी का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये (लगभग 500 मिलियन डॉलर) बताया जा रहा है।
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर रामायण के सबसे महंगे एक्टर हैं। श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने एक पार्ट के 75 करोड़ और दो पार्ट के 150 करोड़ रुपये लिए हैं।
साउथ सुपरस्टार यश ने रामायण में रावण की भूमिका निभाई है, इसके साथ ही वह फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उन्होंने एक फिल्म के 50 करोड़ और दो फिल्मों के 100 करोड़ रुपये लिए हैं।
साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। उन्होंने माता सीता का किरदार निभाने के लिए एक पार्ट के लिए 6 करोड़ और दूसरे पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये फीस ली है।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' की सीता की कितनी है नेटवर्थ, जानिए आलीशान घर से लेकर लग्जरी कारों का कलेक्शन तक सबकुछ यहां
सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल ने एक पार्ट के लिए 20 करोड़ और दो पार्ट के लिए 40 करोड़ रुपये की फीस ली है।
रामायण में रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है, उन्होंने दो पार्ट के लिए 20 करोड़ रुपये लिए हैं।