_2026922_12453_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अगर आप राशन कार्ड धारक है तो आपको पता होना चाहिए कि आपके कार्ड में कितना राशन मिलना चाहिए। सरकार ने हर कार्ड धारक के लिए राशन की सीमा बताई हैं।
राशन कार्ड को चार कैटेगरी में बांटा गया है। आपके परिवार की सलाना इनकम को देखते हुए आप सबको अलग अलग कार्ड मिलता है।
ये कार्ड बहुत ही गरीब परिवारों से आने वालों को मिलती हैं। इस कैटेगरी में आने वाले परिवारों को अधिकतम 35 किलो प्रतिमाह राशन दिया जाता हैं।
इस कैटेगरी में परिवार के सदस्यों के आधार पर राशन को बांटा जाता है। हर सदस्य को 5 किलो प्रति माह की दर से राशन मिलता हैं। अगर परिवार में चार सदस्य है तो आपको 20 किलो राशन मिलेगा।
गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए BPL कार्ड हैं। इसमें परिवारों को कम दरों पर राशन मिलता है। अलग-अलग राज्यों के आधार पर राशन की सीमा भी अलग-अलग हैं।
यह भी पढ़ें- सस्ती होगी शराब! त्योहार से पहले सरकार ले आई लाजवाब तोहफा, देखें क्या है पूरा मामला
केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों को रियायती दर पर राशन देने के लिए ये योजना चला रही हैं। इसमें पात्र व्यक्ति की उम्र 65 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए और उसे कोई सरकारी पेंशन नहीं मिल रही हो।
राशन कार्ड में कैटेगरी लिखी हुई रहती है। आप चेक कर सकते हैं कि आपके राशन कार्ड पर क्या लिखा है और क्या आपको सही मात्रा में राशन मिल रहा हैं।