• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

रतलाम सराफा : सोना-चांदी के उतार-चढ़ाव से बाजार में खलबली, त्योहारी कारोबार पर असर पड़ने के आसार

वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता का असर सोना-चांदी के कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बीते कुछ समय से थोड़े-थोड़े अंतराल में दोनों कीमती धातुओं के...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 04:24:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 04:24:33 PM (IST)
रतलाम सराफा : सोना-चांदी के उतार-चढ़ाव से बाजार में खलबली, त्योहारी कारोबार पर असर पड़ने के आसार
सोना–चांदी के बिस्किट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सोना-चांदी में फिर बढ़ी हलचल, आगे भी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत
  2. बाजार में असमंजस, कारोबारियों-निवेशकों की बढ़ी चिंता
  3. फेडरल रिजर्व पर ट्रंप के दबाव और पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील का असर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता का असर सोना-चांदी के कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बीते कुछ समय से थोड़े-थोड़े अंतराल में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से विदेश में शादी-ब्याह और अनावश्यक यात्राओं से बचने के साथ सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इन घटनाक्रमों के बाद सराफा बाजार में आगामी दिनों में तेजी-मंदी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


वैश्विक स्तर पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसका असर क्रूड आइल, सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान धातुओं सहित कई बाजारों पर पड़ रहा है। कभी भाव तेजी से ऊपर पहुंच रहे हैं तो कभी अचानक गिरावट दर्ज हो रही है। ट्रंप की टिप्पणी और प्रधानमंत्री की अपील के बाद बाजार में असमंजस और बढ़ गया है।

इंटरनेट मीडिया पर भी सोने-चांदी के भाव को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो तक आने की संभावना जता रहे हैं, जबकि कुछ अनुमानों में सोने के दो लाख और चांदी के तीन लाख रुपये के पार जाने की बातें कही जा रही हैं। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एमसीएक्स पर सोना 1.52 लाख, चांदी 2.37 लाख पर बंद

भारतीय बाजार में शुक्रवार रात एमसीएक्स पर सोना 152815 रुपये और चांदी 237500 रुपये पर बंद हुई। इसी दिन स्पाट गोल्ड 4490.60 से गिरकर 4,430.58 तथा स्पाट सिल्वर 67.2140 से घटकर 64.7525 पर बंद हुई। शनिवार को हाजर में सोना 1.49 लाख से 1.50 लाख रुपये और चांदी 2.33 लाख से 2.34 लाख रुपये प्रति किलो के बीच रही। आरटीजीएस (बिल) में सोना 1.57 लाख और चांदी 2.39 लाख रुपये के भाव पर बिकी। अब दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलने पर घरेलू बाजार में भी इसकी दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

जनवरी में चांदी ने छुआ था चार लाख का स्तर

कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनवरी 2026 में चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गई थी। इसके बाद लगातार गिरावट के चलते हाजर भाव करीब 2.17 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। सोने में भी इसी तरह की अस्थिरता देखने को मिली। जनवरी में 10 ग्राम सोना 1.82 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया था, जबकि बाद में भाव घटकर करीब 1.37 लाख रुपये तक आ गया। वर्तमान में चांदी 1.41 लाख व सोना में 35 हजार रुपये तक नीचे गिर चुके हैं।

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत ने बताया कि सोना-चांदी के भाव को लेकर बाजार और इंटरनेट मीडिया पर कई भ्रामक बातें चल रही हैं, जिनकी कहीं से भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद बाजार लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है और अस्थिरता बनी हुई है। यदि यही स्थिति जारी रही तो आगामी त्योहारी सीजन में बुलियन मार्केट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सरकार को बाजार में असमंजस और अनिश्चितता कम करने के लिए ठोस कदम

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
05 सितंबर 239100 157000
04 सितंबर 242600 159000
03 सितंबर 238600 158000
02 सितंबर 235100 155000
01 सितंबर 244100 158500
31 अगस्त 241100 159300
29 अगस्त 242600 160500
28 अगस्त 248100 163000
27 अगस्त 245100 163000
26 अगस्त 249100 165000
25 अगस्त 248100 165200
24 अगस्त 251100 166300

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- एमपी में बदला इन्वेस्टमेंट ट्रेंड, सोने-चांदी के उतार-चढ़ाव से डरे लोग, सुरक्षित निवेश के लिए बैंकों में एफडी कराने की होड़