• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa : सोना-चांदी में नौ माह की कमाई धुली, गिरावट से सराफा बाजार में हलचल

नौ माह में सोना-चांदी के भाव ने ऐसी पलटी मारी है कि तेजी के दौर में खरीदी करने वाले कारोबारी और निवेशक अब चिंता में हैं। चार लाख रुपये प्रति किलो के प...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:29:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:29:47 AM (IST)
Ratlam Sarafa : सोना-चांदी में नौ माह की कमाई धुली, गिरावट से सराफा बाजार में हलचल
दुकान पर शोकेस में सजे स्वर्ण आभूषण। -फाइल फोटो

HighLights

  1. चार लाख पार की चांदी 2.14 लाख रुपये किलो पर आई
  2. सोना भी 1.48 लाख पर, खरीदारों को और गिरावट का इंतजार
  3. अप्रत्याशित गिरावट ने त्योहारी सीजन में सराफा बाजार का गणित बदल दिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : नौ माह में सोना-चांदी के भाव ने ऐसी पलटी मारी है कि तेजी के दौर में खरीदी करने वाले कारोबारी और निवेशक अब चिंता में हैं। चार लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी चांदी करीब 2.14 लाख रुपये पर आ गई है, जबकि 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा सोना 1.48 लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

कीमती धातुओं में आई इस अप्रत्याशित गिरावट ने त्योहारी सीजन में सराफा बाजार का गणित बदल दिया है। ऊंचे भाव पर खरीदी करने वालों को नुकसान की चिंता सता रही है, वहीं आभूषणों की जरूरी खरीदी करने वाले निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिली है। हालांकि भाव टूटने के बावजूद बाजार में ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है। खरीदार अभी और गिरावट की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं।


बुधवार शाम अमेरिकी आर्थिक आंकड़े आने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना करीब 1.45 लाख और चांदी 2.07 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच गई। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 147109 से 147995 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 208259 से 211499 रुपये प्रति किलो के बीच कारोबार करती रही।

हाजर और बिल भाव में अंतर

गुरुवार को रतलाम के हाजर कारोबार में सोना 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.14 लाख रुपये प्रति किलो रही। बिल कारोबार में सोना 149500 रुपये और चांदी 214500 रुपये पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पाट गोल्ड 4100.16 से 4161.81 डालर प्रति औंस और स्पाट सिल्वर 55.4880 से 56.8750 डालर के बीच कारोबार करती रही।

जनवरी 2026 की तुलना में चांदी करीब 1.86 लाख रुपये प्रति किलो और सोना लगभग 34 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुका है। बाजार के जानकार आगामी दिनों में चांदी के दो लाख रुपये और सोने के 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि भाव में आगे कितनी गिरावट होगी, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और आर्थिक घटनाक्रम पर निर्भर करेगा।

तेज गिरावट से असमंजस की स्थिति

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत के अनुसार सोना-चांदी में आई तेज गिरावट ने बाजार में असमंजस की स्थिति बना दी है। ऊंचे भाव पर खरीदी करने वाले कारोबारी और निवेशक चिंतित हैं, जबकि आम ग्राहकों को राहत मिली है। इसके बावजूद ग्राहक अभी खरीदारी करने के बजाय भाव और नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और आर्थिक आंकड़े आगामी दिनों में कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
14 अक्टूबर 221600 150000
13 अक्टूबर 224900 151900
12 अक्टूबर 225600 151500
10 अक्टूबर 228100 153800
09 अक्टूबर 227100 153300
08 अक्टूबर 223000 151600
07 अक्टूबर 227100 151800

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नवरात्रि के छठे दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर के ताजा भाव