• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa : चांदी में अब हाजर और बिल में केवल 500 रुपये का अंतर

वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल से सराफा में सोना-चांदी की कीमतों में काफी बदलाव आ रहा है। वर्तमान में एक किलो चांदी के भाव हाजर और बिल में केवल 500 र...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:17:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:17:38 PM (IST)
Ratlam Sarafa : चांदी में अब हाजर और बिल में केवल 500 रुपये का अंतर
दुकान पर शोकेस में रखे स्वर्ण आभूषण। -फाइल फोटो

HighLights

  1. हाजर में चांदी 225500 और सोना 150000 रुपये तक
  2. बिल में चांदी 226000 और सोना 151600 रुपये तक
  3. आगामी दिनों में भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल से सराफा में सोना-चांदी की कीमतों में काफी बदलाव आ रहा है। वर्तमान में एक किलो चांदी के भाव हाजर और बिल में केवल 500 रुपये का अंतर रह गया है, जो पहले पांच से आठ हजार रुपये तक था।

ऐसी स्थिति से आगामी दिनों में भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ निवेशकों की सांसें ऊपर नीच हो रही है। सराफा में कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जनवरी 2026 की तूफानी तेजी में चांदी मशीन की तुलना में हाजर में 30000 रुपये प्रति किलो और सोना 10000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ते मिल रहे थे।


कीमतों में भारी गिरावट के साथ बदल रही चाल

वर्तमान अक्टूबर माह में बड़ी गिरावट से सोना-चांदी की कीमतें बिल में मशीन से 1000 से 2000 रुपये तक ऊपर पहुंच चुकी है। कीमतों में भारी गिरावट के साथ बदल रही चाल को कोई भी ठीक से समझ नहीं पा रहा है। इसे लेकर सोना-चांदी के भविष्य के भाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

भाव ऊपर जाने के आसार कम बन रहे हैं

कई जानकार भाव अकल्पनीय रूप से नीचे जाने की बात कह रहे हैं तो कई रॉकेट के समान ऊंचाई पर जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि वर्तमान वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव के चलते भाव ऊपर जाने के आसार कम बन रहे हैं। इस कारण बड़े स्तर पर लेवाली और बिकवाली दोनों नहीं के बराबर है।

सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ चुका है

जनवरी में चार लाख रुपये किलो के पार पहुंची चांदी अब हाजर में करीब 2.25 लाख और सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ चुका है। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 149336 से 150739 रुपये के बीच कारोबार करते देखा गया। चांदी 224014 से 226896 रुपये के बीच कारोबार करती देखी गई। हाजर कारोबार में सोना 600 रुपये घटकर 150000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 500 रुपये गिरकर 225500 रुपये किलो पर आ गई। बिल कारोबार में सोना 151600 और चांदी 226000 रुपये रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पाट गोल्ड 4139.43 से 4192.99 डालर के बीच कारोबार करते देखा गया, वहीं स्पाट सिल्वर 59.9720 से 61.4325 डालर के बीच कारोबार करते देखी गई। जनवरी में चांदी चार लाख रुपये किलो से ऊपर और सोना 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था। वर्तमान में चांदी करीब 1.75 लाख और सोना करीब 32 हजार रुपये तक नीचे आ चुका है।

श्राद्ध पक्ष के चलते ग्राहकी नहीं के बराबर है

सराफा व्यवसायी प्रतीक जैन और ऋषभ संघवी के अनुसार वर्तमान श्राद्ध पक्ष के चलते ग्राहकी नहीं के बराबर है। दोनों कीमती धातुओं के भाव काफी नीचे आ चुके हैं। इसके बाद भी न तो खरीदार और न ही बेचवाल रुचि दिखा रहे हैं। जानकारों द्वारा सोना-चांदी के भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं इंटरनेट मीडिया पर भी तरह-तरह की भ्रामक जानकारियां बहुप्रसारित हो रही है। इससे पूरा माहौल असमंजस का बना हुआ है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
01 अक्टूबर 226100 151600
30 सितंबर 227100 152600
29 सितंबर 227100 151000
28 सितंबर 228600 153000
26 सितंबर 240100 155000
25 सितंबर 236100 155400
24 सितंबर 234100 154600
23 सितंबर 239100 156000
22 सितंबर 237100 155700
21 सितंबर 241100 157000
19 सितंबर 243100 158000

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold silver price today: इंदौर से लेकर रायपुर तक में क्या चल रहा है सोना चांदी का रेट, जानिए यहां अपने शहर का हाल