• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa: सोना-चांदी में तेजी से ही बाजार में चमक लौटने की उम्मीद

वैश्विक स्तर पर लंबे समय से रेड जोन में चल रहे सोना-चांदी के भाव ने बुलियन मार्केट की कमर तोड़ दी है। तूफानी गिरावट के बाद भी बाजार में न तो बिकवाली निकली है और न ही जोरदार लेवाली।

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 10:19:17 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 10:19:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ratlam Sarafa: सोना-चांदी में तेजी से ही बाजार में चमक लौटने की उम्मीद
सोना-चांदी के बिस्किट। -फाइल फोटो

HighLights

  1. गिरावट के दौर में न तो बिकवाली निकल रही और न ही लेवाली, कामकाज प्रभावित
  2. सोना-चांदी में तेजी से ही बाजार में चमक लौटने की उम्मीद है
  3. हाल-फिलहाल तेजी के आसार कहीं नजर नहीं आ रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : वैश्विक स्तर पर लंबे समय से रेड जोन में चल रहे सोना-चांदी के भाव ने बुलियन मार्केट की कमर तोड़ दी है। तूफानी गिरावट के बाद भी बाजार में न तो बिकवाली निकली है और न ही जोरदार लेवाली। इससे सराफा में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अब जानकारों का कहना है कि सोना-चांदी में तेजी से ही बाजार में चमक लौटने की उम्मीद है, लेकिन हाल-फिलहाल तेजी के आसार कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

लगातार गिरावट से जहां सोना-चांदी की चमक फीकी पड़ती जा रही है, वहीं बाजार में नकदी का प्रवाह भी थम-सा गया है। त्योहारी सीजन के बावजूद बाजार में खरीदी-बिक्री का ग्राफ आशानुरूप नहीं है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।


व्यापारियों का कहना है कि ऊंचे भाव पर खरीदी करने वाले भारी नुकसान के कारण बिकवाली से पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं नई खरीदी करने वाले भाव और नीचे जाने के इंतजार में बैठे हैं। इससे सराफा में कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

naidunia_image

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत का कहना है कि लगातार गिरावट से बाजार की चाल पूरी तरह बिगड़ गई है। त्योहारी सीजन में सराफा में कामकाज 30 से 40 फीसद पर आकर अटक गया है। अब आगामी दिनों में सोना-चांदी के भाव में सुधार और स्थिरता आने पर कामकाज पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

व्यवसायी ऋषभ संघवी के अनुसार बीते नौ माह में चांदी 2.21 लाख रुपये प्रतिकिलो और सोना 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुके हैं। भारी गिरावट के बाद भी बाजार में खरीदार कम ही रहे। लगातार गिर रही कीमतों ने जरूरी खरीदी करने वालों को भी रोक दिया है।

व्यवसायी प्रतीक जैन का कहना है कि सोना-चांदी के भाव में स्थिरता या तेजी आने पर ही खरीदी-बिक्री में तेजी आने की संभावना है। लगातार गिरावट जरूरी खरीदी करने वालों को रोक रही है। इंटरनेट मीडिया पर चांदी के डेढ़ लाख और सोना के एक लाख रुपये अंदर आने की बातों से बाजार सुस्त हो गया है।

अब मशीन से ऊपर बिकने लगे सोना-चांदी

तूफानी तेजी-मंदी के दौर में हाजर में सोना-चांदी के भाव काफी ऊपर-नीचे देखने को मिल रहे हैं। तेजी के दौर में सोना-चांदी एमसीएक्स (मशीन) की तुलना में हाजर में 5000 से 30000 रुपये तक कम कीमत पर मिल रहे थे, लेकिन अब गिरावट के दौर में सोना-चांदी मशीन की तुलना में हाजर में दो से पांच हजार रुपये तक ऊपर मिल रहे हैं। बाजार के इस गणित को कोई भी ठीक से समझ नहीं पा रहा है।

यह भी पढ़ें- Ratlam Sarafa: रतलाम में चांदी आधी कीमत पर! सोना भी हुआ सस्ता, देखें ताजा भाव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।