
बिजनेस डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक अगले महीने दिसंबर में होने जा रही है। आरबीआई इस मीटिंग में एक बार फिर रेपो रेट बढ़ा सकता है या नहीं, इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
इकोनॉमिस्ट्स का मानना है कि आरबीआई इस बार ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। फिलहाल रेपो रेट 5.50 फीसदी है और ये बढ़कर 5.75 फीसदी होने की उम्मीद है।
रेपो रेट बढ़ने की सबसे बड़ी वजह देश में बढ़ती महंगाई है। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई, जो आरबीआई की तय सीमा 6 फीसदी से ज्यादा है। इससे सेंट्रल बैंक पर महंगाई को काबू करने का दबाव बढ़ गया है।
महंगाई बढ़ने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी होने की भी आशंका जताई जा रही है। क्रिसिल ने कारोबारी साल 2026-27 में GDP ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जबकि ICRA का अनुमान 7.1 फीसदी है और आरबीआई ने पूरे कारोबारी साल के लिए 7.1 फीसदी की विकास दर का अनुमान रखा है।
यह भी पढ़ें- Cheapest Gold Rate in India: भारत के इस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता सोना, जानें क्या है वजह