
बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक RBI MPC की मिटिंग चली। जिसके बाद फैसला आया कि रेपो रेट की दर बढ़ रही है। इसे 5.25 % से बढ़ाकर 5.50% कर दिया गया है। रेपो रेट बढ़ते ही सारें बैंको ने अपना ब्याज दर बढ़ा दिया है।
Punjab National Bank
पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आरबीआई की रेपो दर बढ़ने के बाद PNB अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया है, नई दर 8 अक्टूबर से लागू होगी।
इंडियन बैंक ने भी बढ़ाया ब्याज दर
इंडियन बैंक ने भी अपनी रेपो से जुड़ी बेंचमार्क ऋण दर (RBLR) को 7.95 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.20 प्रतिशत कर दिया है, नई दर 8 अक्टूबर से प्रभावी होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी रेपो आधारित ऋण दर को 7.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है।
बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक
बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी अपनी RBLR बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दी है, दोनों बैंकों की नई दर 8 अक्टूबर से लागू हुई है।
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने RLLR को 8.25 फीसदी से बढ़ाकर 8.50 फीसदी कर दिया है।