• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

कंगाल पाकिस्तान अब बेचेगा शराब, आर्थिक तंगी के बीच 5 दशकों बाद निर्यात शुरू करने का फैसला

पाकिस्तान की एकमात्र स्थानीय स्वामित्व वाली ब्रुअरी, 'मरी ब्रुअरी' ने लगभग पांच दशक बाद मादक पेयों (Alcohol) का अंतरराष्ट्रीय निर्यात फिर से शुरू कर द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 05 May 2026 06:04:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 06:11:02 PM (IST)
कंगाल पाकिस्तान अब बेचेगा शराब, आर्थिक तंगी के बीच 5 दशकों बाद निर्यात शुरू करने का फैसला
कंगाल पाकिस्तान अब बेचेगा शराब

HighLights

  1. करीब 50 साल बाद पाकिस्तान ने शराब का अंतरराष्ट्रीय निर्यात शुरू किया
  2. ब्रिटेन और जापान जैसे गैर-मुस्लिम देशों को भेजी गई पहली खेप
  3. विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए सरकार ने दी 'मरी ब्रुअरी' को मंजूरी

बिजनेस डेस्क। पाकिस्तान की एकमात्र स्थानीय स्वामित्व वाली ब्रुअरी, 'मरी ब्रुअरी' ने लगभग पांच दशक बाद मादक पेयों (Alcohol) का अंतरराष्ट्रीय निर्यात फिर से शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की मुस्लिम आबादी के लिए शराब पर प्रतिबंध बरकरार है, लेकिन विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने की कवायद में सरकार ने गैर-मुस्लिम देशों को इसके निर्यात की अनुमति दे दी है।

इन देशों को भेजी गई पहली खेप

मरी ब्रुअरी के निर्यात प्रबंधक रमीज शाह के अनुसार, अप्रैल माह में ब्रिटेन (UK), जापान, पुर्तगाल और थाईलैंड जैसे देशों को बीयर और अन्य मादक उत्पादों का निर्यात किया गया है। कंपनी ने रणनीति के तहत केवल उन देशों को निशाना बनाया है जो इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले कंपनी केवल पैकेज्ड जूस, मिनरल वॉटर और माल्ट जैसे गैर-मादक उत्पादों का ही व्यापार कर रही थी।


1860 में हुई थी स्थापना, 1977 में लगा था प्रतिबंध

मरी ब्रुअरी का इतिहास काफी पुराना है। इसकी स्थापना 1860 के दशक में ब्रिटिश सैनिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई थी। 1947 के विभाजन के बाद इसे एक पारसी परिवार ने खरीद लिया था। पाकिस्तान में 1977 तक शराब सभी के लिए उपलब्ध थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने इस्लामी दलों के दबाव में इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से यह केवल गैर-मुस्लिमों और विदेशियों के लिए ही सीमित मात्रा में उपलब्ध थी।

विदेशी मुद्रा अर्जित करने पर फोकस

वर्ष 2025 में पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर अपना नेटवर्क स्थापित करना है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने गैर-मादक पेयों से 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आय दर्ज की थी। अब मादक उत्पादों के निर्यात से कंपनी को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित करने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 2021 में बलूचिस्तान में चीनी नागरिकों के लिए भी एक डिस्टिलरी को अनुमति दी थी।

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे महंगा फल, जिसे खरीदने के बदले मिल सकता था 5 ग्राम सोना, इस डील ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड