टोल पास से लेकर बैंक चार्ज और आईटीआर तक नवंबर में बदल गए ये बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या असर होगा
नवंबर के महीने में आम आदमी का जेब खर्च पहले से ज्यादा बढ़ने वाला है या कम होने वाला है।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 12:05:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 12:05:01 PM (IST)
Rules Changing in November: टोल पास से लेकर बैंक चार्ज और आईटीआर तक नवंबर में बदल गए ये बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या असर होगाHighLights
- नवंबर में बदल गए ये बड़े नियम
- 30 नवंबर तक जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट
- ITR भरने की डेडलाइन बढ़ी
बिजनेस डेस्क। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ये सारे बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे।
30 नवंबर तक जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट
सरकारी पेंशन पाने वाले 80 साल से कम उम्र के लोगों को 1 से 30 नवंबर 2026 के बीच अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। बता दें कि 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर्स के लिए यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है।
आप बैंक जाकर या जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) की मदद से बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
1500 रुपये का टोल पास
सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल पास नियमों में बदलाव कर दिया है। जिनका घर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में है, उस क्षेत्र के सभी लोग अब 1,500 रुपये में अपनी गाड़ियों के लिए एक साल का टोल पास बनवा सकते हैं।
बता दें कि यह राशि नगरपालिका क्षेत्र से बाहर के लोगों के लिए है। अगर टोल प्लाजा शहरी या नगर निगम क्षेत्र में है, तो सालाना पास 3,000 रुपये का बनेगा।
ITR भरने की डेडलाइन बढ़ी
असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए कुछ ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स को राहत मिली है। आखिरी तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी गई है। यह राहत सिर्फ उन टैक्सपेयर्स को मिलेगी, जिन्होंने 21 अक्टूबर तक अपनी टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
PNB के चार्ज बढ़े
- PNB ने अपने Visa और RuPay क्रेडिट कार्ड पर कई चार्ज बदल दिए हैं।
- अब PNB ATM से कैश निकालने पर 2.5% या 400 रुपये (जो भी ज्यादा हो) चार्ज लगेगा।
- दूसरे घरेलू ATM पर यह चार्ज 2.5% या 500 रुपये होगा।
- लेट पेमेंट फीस में भी बदलाव हुआ है; 500 रुपये तक के बकाया पर कोई फीस नहीं लगेगी, जबकि 50,000 रुपये से ज्यादा बकाया होने पर अधिकतम 1,200 रुपये देने होंगे।
- इसके अलावा एक बिलिंग साइकिल में 50,000 रुपये से ज्यादा के यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1% चार्ज लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन है।
शराब के लिए करना होगा ऑनलाइन पेमेंट
तमिलनाडु ने शराब की खरीद से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 1,000 रुपये से अधिक कीमत वाली शराब के लिए ऑनलाइन पेमेंट अनिवार्य कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Free LPG Cylinder On Diwali: दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर, जानें सीधे बैंक खाते में कैसे आएगी सब्सिडी
जीएसटी रिफंड ऑटोमेटेड
- अब जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। नए नियमों में ऑटोमैटिक अप्रूवल की व्यवस्था है।
- IndusInd Bank के ग्राहकों को देना होगा चार्ज
- इंडसइंड बैंक ने इंडस डिलाइट, इंडस डिजी-स्टार्ट और इंडी जैसे चुनिंदा बचत खातों पर 1 नवंबर 2026 से नए सर्विस चार्ज लागू कर दिए हैं।
- अब खाते में बैलेंस कम होने पर पीओएस मशीन या बैंक एटीएम पर ट्रांजैक्शन फेल होने पर 25 रुपये प्रति लेनदेन चार्ज देना होगा।
- गैर-वित्तीय कारणों से चेक वापस लौटने पर 50 रुपये प्रति चेक शुल्क लगेगा, जबकि पहले ये सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त थीं और इन शुल्कों पर जीएसटी अलग से लागू होगा।