_m.webp)
बिजनेस डेस्क। शाहरुख ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं और उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। करियर की शुरुआत में शाहरुख ने 'बाजीगर', 'डर' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' और 'दिल तो पागल है' में रोमांटिक किरदार से लोगों को अपना दीवाना बनाया। इसके बाद वे 'पठान', 'जवान' और 'रईस' जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आए।
बॉलीवुड के 'किंग खान' की दौलत के सामने सलमान खान और आमिर खान काफी पीछे हैं।
शाहरुख खान की लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है। उनके आलीशान बंगले 'मन्नत' की कीमत करोड़ों में है। 27,000 से ज्यादा वर्ग फुट में फैले इस आलीशान घर में छह मंजिलें हैं, जिसमें पांच बेडरूम, एक जिम, एक शानदार स्विमिंग पूल और आलीशान लाइब्रेरी है।
इसके अलावा ऐसी खबर है कि उनके पास दुबई और लंदन जैसी जगहों में भी संपत्तियां हैं।
शरण हेगड़े के साथ एक पॉडकास्ट में सेलिब्रिटी वेल्थ मैनेजर दीपक हीरो वजीरानी ने बताया था कि मन्नत को करीब 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिसकी कीमत अब 300 करोड़ रुपये तक आंकी जाती है। बता दें कि शाहरुख ने शुरू में इसका नाम 'जन्नत' रखने का सोचा था, लेकिन बाद में उन्होंने इसका नाम 'मन्नत' कर दिया।
यह भी पढ़ें- कभी बर्थडे पर केक खरीदने तक के नहीं थे पैसे, 50 रुपये से शुरू किया था अपना करियर, आज करोड़ों में खेलते हैं किंग खान
शाहरुख की लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक उनके कार कलेक्शन में देखने को मिलती है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान अमेरिकी SUV 'कैडिलैक एस्केलेड' (Cadillac Escalade) के मालिक हैं। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज (Rolls-Royce Cullinan Black Badge) जैसी महंगी कार भी शामिल है।