
बिजनेस डेस्क। कल 20 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा और इस मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला ये सब जानना चाह रहे हैं।
दशहरा के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की छुट्टियों के अनुसार, इस दिन शेयरों के साथ डेरिवेटिव्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स और डेट मार्केट में भी कारोबार नहीं होगा।
जबकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर भी मंगलवार को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स समेत संबंधित कारोबारी सेगमेंट बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर के बाद अब इस महीने शेयर बाजार की कोई छुट्टी नहीं है, बस आने वाले शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- 28 दिन के बच्चे ने शुरू किया शेयर बाजार में निवेश, कहीं आप पीछे ना रह जाएं, जानें कैसे करें स्मार्ट निवेश
नवंबर में शेयर बाजार में कुछ छुट्टियां देखने को मिलेंगी। त्योहारों के कारण नवंबर में 2 दिन NSE और BSE पर कारोबार नहीं होगा।