• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Stock Market Today: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 200 अंक टूटा; देखें निफ्टी और टॉप लूजर्स का हाल

RBI के फैसले के बाद आज बाजार गिर गया, ऐसे में आइए जानते हैं आज कैसी है सेंसेक्स और निफ्टी की चाल।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 11:08:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 11:08:29 AM (IST)
Stock Market Today: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 200 अंक टूटा; देखें निफ्टी और टॉप लूजर्स का हाल
RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार धड़ाम

HighLights

  1. RBI के फैसले के बाद आज बाजार गिर गया
  2. शेयर बाजार की शुरुआत आज 8 अक्टूबर को कमजोरी के साथ हुई
  3. Sensex 200 अंकों से ज्यादा गिर गया, Nifty 50 में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार की शुरुआत आज 8 अक्टूबर को कमजोरी के साथ हुई है। शुरुआती कारोबार में Sensex 200 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि Nifty 50 में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है और यह 22,550 के स्तर के नीचे फिसल गया है।

कौन-कौन से शेयर गिरे

बाजार में दबाव के बीच ITC, बजाज (Bajaj) के दोनों शेयर और अडानी पोर्ट्स शुरुआती कारोबार में गिर गए हैं।

कल का मार्केट कैसा था

कल बुधवार को घरेलू बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 429 अंक गिरकर 72,639 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में करीब 173 अंक की गिरावट रही और यह 22,603 पर बंद हुआ था।

बाजार में दबाव की एक बड़ी वजह RBI मॉनेट्री पॉलिसी को लेकर बदला हुआ रुख रहा। RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी करके इसे 5.25 से 5.50% कर दिया।

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी का भाव 8 अक्टूबर 2026, देखें दिल्ली, मुंबई और इंदौर समेत बड़े शहरों की रेट लिस्ट

एशियाई शेयर बाजारों का हाल

एशियाई शेयर बाजारों में आज गिरावट का दौर देखने को मिला। साउथ कोरिया का प्रमुख इंडेक्स कोस्पी (KOSPI) 55 अंक यानी 0.81% टूटकर 6,751 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं जापान के निक्केई (Nikkei) इंडेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 662 अंकों (0.95%) की कमजोरी के साथ 69,373 के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग (Hang Seng) इंडेक्स भी दबाव में रहा और 84 अंक यानी 0.39% गिरकर 24,047 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।