• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Stock Market Update Today: भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, TCS और Infosys के शेयरों में उछाल

Stock Market Update Today: शेयर बाजार में कल गजब की तेजी देखी गई थी। आज का मार्केट कैसा है, आइए इस पर नजर डालते हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 10:26:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 10:26:05 AM (IST)
Stock Market Update Today: भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, TCS और Infosys के शेयरों में उछाल
Stock Market Live Today

HighLights

  1. शेयर बाजार में कल गजब की तेजी देखी गई थी
  2. कल के भूचाल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही
  3. सेंसेक्स में 411 अंकों की बढ़त देखने को मिली

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में कल के भूचाल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 624 अंकों की बढ़त के साथ 72,217 के लेवल पर पहुंच गया है, जबकि एनएसई के 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 208 अंक ऊपर 22,440 के लेवल पर खुला।

सेंसेक्स में 411 अंकों की बढ़त देखने को मिली और निफ्टी 110 अंक ऊपर चढ़कर 22,339 पर पहुंच गया है।

टीसीएस के शेयर 4.73 और इन्फोसिस के शेयर 3.15 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

कल का मार्केट कैसा था

शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार 8 अक्टूबर को भूचाल देखने को मिला था। शेयर बाजार में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,045 अंक यानी 1.44 प्रतिशत गिरकर 71,593 पर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई निफ्टी 50 में 371 अंक यानी 1.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 22,231 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 22,179 तक फिसल गया, जो एक नया इंट्राडे 52 सप्ताह का निचला स्तर था।


यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? खरीदारी से पहले चेक करें दिल्ली-मुंबई, इंदौर समेत हर शहर की पूरी रेट लिस्ट

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.5 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 1.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।