• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Share Market Today: उछाल के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,350 के पार

भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत आज तेजी के साथ देखने को मिली। सेंसेक्स 400 अंक बढ़ा तो निफ्टी 23,350 के पार चला गया हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 10:16:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 10:16:00 AM (IST)
Share Market Today: उछाल के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,350 के पार
शेयर बाजार की शुरुआत

HighLights

  1. उछाल के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत
  2. सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,350 के पार
  3. शेयर बाजार में तेजी के कारण जानिए

बिजनेस डेस्क। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछलकर 74,683.98 पर पहुंच गया हैं। वहीं निफ्टी भी 23,350 को पार करते हुए 23,380.85 पर कारोबार करता दिख रहा है।

सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला

सेंसेक्स हरे निशान के साथ 74,535.18 पर खुला और मार्केट खुलने के एक मिनट बाद ही 402 अंकों की बढ़त दिखी और ये 0.54 फीसदी तेजी के साथ 74,697.46 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही।

कौन कौन से शेयर में तेजी- गिरावट आई

  • अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे बड़ी 3.11 फीसदी की बढ़त दिखी। ये हरे निशान के साथ 11001.75 के लेवल पर कारोबार कर रहा हैं ।
  • एशियन पेंट्स में 3 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई।
  • पावरग्रिड में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ये 0.89 फीसदी लुढ़ककर लाल निशान में 267.60 पर ट्रेड कर रहा।

यह भी पढ़ें- Bank Holiday: आज से बैंक बंद, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बैंकों में छुट्टियां ही छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार में तेजी के कारण

  • ब्रेंट क्रूड करीब 2.2% गिरकर 101.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया हैं।
  • शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने ₹599.54 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ₹1,019.69 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजार बढ़त में खुले है. जिससे एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिले।
  • अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में हल्की तेजी दिखी, जिससे ग्लोबल सेंटीमेंट को सहारा मिला।
  • अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, टाइटन और बजाज फाइनेंस की तेजी ने सेंसेक्स-निफ्टी को ऊपर खींचा।