• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

चीनी के दाम में 10% की भारी गिरावट, सरकार ने स्टॉक लिमिट के नियमों में भी किया बदलाव

त्योहारों की आहट के साथ ही आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। चीनी के खुदरा मूल्य में हालिया उच्चतम स्तर से लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 01:32:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 01:39:54 PM (IST)
चीनी के दाम में 10% की भारी गिरावट, सरकार ने स्टॉक लिमिट के नियमों में भी किया बदलाव
चीनी के दाम में 10% की भारी गिरावट

HighLights

  1. 10% तक सस्ती होकर इतनी रह गई 1 किलो की कीमत
  2. स्टॉक रखने की समय-सीमा बढ़कर 30 दिन हुई
  3. सरकार ने स्टॉक नियमों में भी किया बदलाव

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों की आहट के साथ ही आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। चीनी के खुदरा मूल्य में हालिया उच्चतम स्तर से लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी के स्टॉक रखने की समय सीमा को 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है, हालांकि अतिरिक्त स्टॉक को लेकर एक विशेष शर्त भी लागू की गई है।

चीनी की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में चीनी के खुदरा दाम 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। अब इनमें करीब 10% की कमी आने से भाव गिरकर लगभग 58.50 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। इस तरह आम उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम सीधे 6.50 रुपये की राहत मिली है।


खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक, चीनी के एक्स-मिल (कारखाना) दामों में 25% तक की गिरावट आ चुकी है, जिसके मुकाबले खुदरा दरों में कमी थोड़ी कम रही है। विभाग ने व्यापारियों व खुदरा विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस मूल्य कटौती का पूरा लाभ आम ग्राहकों तक पहुंचाएं।

स्टॉक सीमा 30 दिन हुई, पर लागू होगी यह शर्त

त्योहारी मौसम में मीठे की बढ़ती खपत को देखते हुए सरकार ने हर महीने 10 टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े थोक उपभोक्ताओं (जैसे मिठाई निर्माता, बिस्किट, कन्फेक्शनरी और सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियां) के लिए स्टॉक सीमा 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी है।

अतिरिक्त स्टॉक की शर्त

घरेलू खुले बाजार से खरीदी गई चीनी के लिए स्टॉक रखने की सीमा पहले की तरह 15 दिन ही रहेगी। बाकी अतिरिक्त 15 दिनों का स्टॉक केवल वही चीनी हो सकती है, जिसे 'एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम' (AAS) या 'टैरिफ रेट कोटा' (TRQ) के तहत आयात किया गया हो।

यह भी पढ़ें- शक्कर 15 रुपये किलो सस्ती: भोपाल में थोक भाव 68 से घटकर 53 और फुटकर 70 से 55 रुपये किलो पर आया

पोर्टल पर देनी होगी साप्ताहिक जानकारी

बाजार में चीनी की कृत्रिम किल्लत और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने निगरानी तंत्र को सख्त किया है। सभी बड़े थोक उपभोक्ताओं को हर शुक्रवार खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने पास मौजूद चीनी के स्टॉक का ब्योरा देना अनिवार्य होगा।