
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : फेडरल रिजर्व के पालिसीमेकर्स के सख्त रुख के कारण अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह से तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही। कामेक्स पर सोना वायदा 14 डालर मामूली घटकर 4316 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 28 सेंट घटकर 65.28 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
हालांकि विदेशों में सोने में आई मामूली गिरावट का भारतीय बाजार पर कोई असर नहीं रहा लेकिन चांदी में विदेशी मंदी के साथ ही घरेलू मांग कमजोर रहने से कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इंदौर में सोना केडबरी 150050 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं चांदी चौरसा 700 रुपये टूटकर 232300 रुपये प्रति किलो रह गई।
ज्वेलर्स का कहना है कि इंदौर बाजार में सोने की कीमतों में रोजाना सीमित उतार-चढाव की वजह से ग्राहकों का खरीदी के प्रति उत्साह नहीं बन पा रहा है। इस वजह से विदेशों में आई मामूली गिरावट के बाद भी इंदौर में व्यापारियों ने दाम स्थिर रखे। फेड ने पिछले हफ्ते ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी।
संकेत मिल रहे हैं कि मजबूत मांग और बढ़ती ऊर्जा कीमतों से पैदा हुई महंगाई को काबू में करने के लिए और सख्ती की जरूरत पड़ सकती है। दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की बाजार की उम्मीदें पिछले हफ्ते के 80 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गईं। मॉनेटरी पॉलिसी से जुड़ी इस तरह की चुनौतियों के बावजूद, सेंट्रल बैंक की खरीदारी और जियोपालिटिकल अनिश्चितता से सोने को स्ट्रक्चरल सपोर्ट मिल रहा है।
कामेक्स वायदा सोना वायदा 4316 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4369 डालर और नीचे में वायदा 4308 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 65.28 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 67.50 डालर और नीचे में वायदा 65.06 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 150050, सोना आरटीजीएस में 151450 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138850 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 150050 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 232300, चांदी आरटीजीएस 231000, चांदी टंच 233000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2500 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी चौरसा 233000 रुपये पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today: सोना- चांदी का भाव 22 सितंबर 2026, देखें दिल्ली मुंबई से लेकर MP, छत्तीसगढ़ तक का रेट यहां