
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अमेरिका ईरान के लुकाछिपी के खेल का असर बुलियन बाजार पर अब नहीं के बराबर है। अब बाजार की नजरें फेड की होने वाली आगामी मीटिंग में ब्याज दर से और ट्रम्प की टैरिफ नीति के प्रभाव पर है और हाल ही में जो ट्रंप ने नए टैरिफ लगाने की धमकी दी है उससे विदेशी बाजारों में तेजी देखी जा रही है।
सराफा व्यवसायी नीलेश सारड़ा ने बताया है कि भारतीय बाजारों में ग्राहकी का अभाव होने से बाजार में सीमित उठा-पटक बनी हुई है जिस अनुपात में तेजी विदेश में आई है, उस अनुपात में भारतीय बाज़ारो में तेजी की स्थिति नहीं बन पा रही है। हालांकि राखी के त्योहार पर व्यापारी अच्छी ग्राहकी निकलने की उम्मीद कर रहे हैं। उस दौरान बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी की स्थिति भी बन सकती है।
मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 47 डालर उछलकर 4068 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 231 सेंट बढ़कर 59.17 डालर प्रति अौंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका भारतीय बाजार में सोने पर कोई खास असर नहीं देखा गया। इंदौर में सोना केडबरी मामूली सुधरकर 141200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी चौरसा 3000 रुपये उछलकर 223500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी में आई तेजी का प्रमुख कारण सप्लाई टाइट होना है।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4068 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4084 डालर और नीचे में 3999 डालर प्रति औंस और चांदी 59.17 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 59.23 डालर और नीचे में 56.10 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 141200, सोना आरटीजीएस में 142600 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 130750 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 141000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 223500, आरटीजीएस 221400, चांदी टंच 224000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2540 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 220500 रु. पर बंद हुई थी।
क्या 1.70 लाख रुपये पर आएगी चांदी? सोने के 80 हजार तक गिरने के अनुमान से बाजार पड़ा ठंडा