
बिजनेस डेस्क। हम हर दिन बाहार का कुछ ना कुछ खाते है कभी कचोरी खा लिए तो कभी समोसा और इन सब से महीने में हमारा लगभग 5000 रुपए खर्च हो जाता है। लेकिन अगर यहीं 5000 रुपए हम बचा के इंवेस्ट कर दें तो आने वाले समय में आप क्या कुछ नहीं कर सकते है।
मान लिजिए आप हर महीने ₹5,000 का SIP 10 साल तक करते हैं और म्यूचुअल फंड का औसत रिटर्न 12% सलाना है, तो आपकी कुल राशि लगभग ₹11,61,695 होगी।
10 साल में आप हर महीने ₹5,000 का निवेश करते हैं यानी कुल ₹6,00,000 (₹5,000 * 12 महीने * 10 साल) का निवेश करते हैं. 12% सलाना रिटर्न के साथ 10 साल में आपका निवेश ₹5,61,695 तक बढ़ सकता है. कुल मिलाकर 10 साल बाद आपके पास लगभग (₹6,00,000 + ₹5,61,695) ₹11,61,695 की राशि हो जाएंगी.
अगर आप हर हफ्ते रेस्टोरेंट जाकर कचोरी समोसा या कुछ भी खाते है तब तो आपके महीने का खर्चा लगभग 10,000 तक आ सकता है और अगर यहीं ₹10,000 आप 10 साल तक हर महीने SIP करते हैं और म्यूचुअल फंड का औसत रिटर्न 12% सलाना होता है, तो आपकी कुल राशि लगभग ₹23,23,391 होगी.
यह भी पढ़ें- Top 10 electric car sales in 2026: ये है देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, देखें लिस्ट में कौन कौन है शामिल