Top 10 electric car sales in 2026: ये है देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, देखें लिस्ट में कौन कौन है शामिल
इलेक्ट्रिक कार की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच एक गाड़ी ने देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार का खिताब जीत लिया है।
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 04:08:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 04:08:42 PM (IST)
Top 10 electric car sales in 2026HighLights
- इलेक्ट्रिक कार की डिमांड बढ़ती जा रही
- ये है देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार
- इस लिस्ट में और कौन कौन है शामिल
ऑटो डेस्क। अगस्त, 2026 में हुई सेगमेंट की बिक्री में Mahindra 9S ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। महिंद्रा 9S को बीते महीने कुल 4,508 नए ग्राहक मिले।
महिंद्रा 9S एक नया मॉडल है और इसने मार्केट में आते ही धमाल मचा दिया है। यहां तक कि इसने पंच और नेक्सन जैसी ईवी को भी बिक्री में पीछे छोड़ दिया।
इस लिस्ट में और कौन कौन है शामिल
- महिंद्रा 9S के बाद दूसरे नंबर पर टाटा पंच ईवी रही, इसने 200 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,430 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की।
- तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन ईवी रही, इसने 44 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,975 यूनिट कार बेची।
- इसके बाद एमजी विंडसर ने 18 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,705 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की।
- पांचवें नंबर पर टाटा हैरियर ईवी रही, जिसने 18 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,103 यूनिट्स बेचीं।
- छठे नंबर पर महिंद्रा XEV 9e रही, कुल 2,001 यूनिट की बिक्री दर्ज की।
- इस लिस्ट में टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार सिएरा सातवें नंबर पर रही, इसे बीते महीने कुल 1,930 नए लोगों ने खरीदा।
- इस लिस्ट में आठवें नंबर पर विनफास्ट लिमोग्रीन रही, बीते महीने कुल 1,901 यूनिट्स बिकीं।
- नौवें नंबर पर टाटा टियागो ईवी रही, इसने 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,730 यूनिट की बिक्री की।
- दसवें नंबर पर इस लिस्ट में महिंद्रा BE6 रही। महिंद्रा BE6 ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,696 यूनिट कार बेची।
यह भी पढ़ें- Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेगा बंद, देखें RBI की हॉलीडे लिस्ट
महिंद्रा 9S के बारे में
महिंद्रा 9S 6/7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के बैटरी ऑप्शन मिलता हैं और ये एक बार फुल चार्ज करने पर 521 किमी से 679 किमी तक की शानदार ड्राइविंग रेंज देता हैं।
फीचर्स
इसमें ट्रिपल 12.3-इंच डिस्प्ले स्क्रीन, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे हाई-टेक फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 7-एयरबैग्स और 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग की मजबूती देखने को मिलती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 19.95 लाख से 29.45 लाख रुपये तक जाती है।