
बिजनेस डेस्क। हम सब अपने लाइफ में सबसे जरूरी चीज को मिस कर देते है। वो है इंवेस्टमेंट अगर हम महीने का सिर्फ 5000, 10,000 ही इंवेस्ट करना शुरू कर दें तो हम अपने फ्यूचर के लिए अच्छे खासे पैसे जमा कर लेंगे।
मान लीजिए आप हर महीने ₹5,000 का SIP 10 साल तक करते हैं और म्यूचुअल फंड का औसत रिटर्न 12% सलाना है, तो आपकी कुल राशि लगभग ₹11,61,695 होगी।
10 साल में आप हर महीने ₹5,000 का निवेश करते हैं यानी कुल ₹6,00,000 (₹5,000 * 12 महीने * 10 साल) का निवेश करते हैं। 12% सलाना रिटर्न के साथ 10 साल में आपका निवेश ₹5,61,695 तक बढ़ सकता है. कुल मिलाकर 10 साल बाद आपके पास लगभग (₹6,00,000 + ₹5,61,695) ₹11,61,695 की राशि हो जाएंगी।
इसी तरह हम हर वीकेंड रेस्टोरेंट में जो पैसे खर्च करते है वो महीने का लगभग 10,000 के आस पास हो जाता है। अगर यहीं ₹10,000 आप 10 साल तक हर महीने SIP करते हैं और म्यूचुअल फंड का औसत रिटर्न 12% सलाना लें, तो आपकी कुल राशि लगभग ₹23,23,391 होगी।
यह भी पढ़ें- 3 Financial Decisions: पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी