
बिजनेस डेस्क। तमिलनाडु के शिवकाशी में सबसे ज्यादा पटाखे बनते हैं। पिछले साल तमिलनाडु से करीब 7000 करोड़ रुपये की आतिशबाजी बिकी थी, इस बार 8000 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।
थलपति विजय की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर यह पहली दिवाली होगी। इस दौरान सरकार पर लक्ष्मीजी की कृपा हो सकती है।
देश भर में पटाखों की बिक्री में तमिलनाडु के शिवकाशी की हिस्सेदारी करीब 90 फीसदी है। इस इंडस्ट्री में यहां करीब 8 लाख लोग काम करते हैं।
पिछले साल पटाखों की ज्यादा बिक्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर दिखाई दिया था। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने पर बैन है, सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही अनुमति है। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने दो घंटे के लिए पटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी। जिस कारण शिवकाशी से पटाखों की बिक्री काफी हुई और टर्नओवर बढ़ा। इस साल अभी तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से पटाखों को लेकर कोई आदेश नहीं आया है।
पटाखों की मांग बढ़ने के बावजूद पिछले साल के मुकाबले प्रोडक्शन करीब 25% घट गया है।