• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

Union Budget 2026: 9वीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यों को मिल सकती है बड़ी सौगात

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश कर देश की आर्थिक दिशा तय करेंगी। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पेश ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 05:06:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 05:06:38 PM (IST)
Union Budget 2026: 9वीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यों को मिल सकती है बड़ी सौगात
9वीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

HighLights

  1. निर्मला सीतारमण 9वीं बार पेश करेंगी बजट
  2. पहली बार रविवार को पेश किया जाएगा बजट
  3. इस दौरान वित्त मंत्री कई राज्यों को तोहफा देंगी

डिजिटल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, एक फरवरी को अपना लगातार नौवां बजट पेश कर देश की आर्थिक दिशा तय करेंगी। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पेश होने वाला यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण होने वाला है। हाल के इतिहास में यह पहली बार है जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जा रहा है।

आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट के महत्व को देखते हुए इस बार NSE और BSE पर आम दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी। बजट पेश करने की परंपरा में 2017 में बदलाव किया गया था, जब इसे फरवरी के अंत के बजाय 1 फरवरी को कर दिया गया।


चुनावी राज्यों पर रहेगी विशेष नजर

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री इन राज्यों के लिए विशेष सेक्टोरल आवंटन और विकास योजनाओं की घोषणा कर सकती हैं।

तंबाकू और गुटखा होंगे महंगे

1 फरवरी से स्वास्थ्य के प्रति सख्त कदम उठाते हुए सरकार सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Excise Duty) और स्वास्थ्य उपकर (Cess) लागू करने जा रही है। यह टैक्स 28% GST और मौजूदा क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेगा। अब तंबाकू उत्पादों के लिए MRP आधारित मूल्यांकन की नई व्यवस्था शुरू होगी, जिससे पैकेट पर लिखे मूल्य के आधार पर ही जीएसटी तय होगा।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: कल 9वीं बार बहीखाता खोलेंगी वित्त मंत्री, क्या टूटेगा 2 घंटे 42 मिनट का 'मैराथन भाषण' का रिकॉर्ड?

रेलवे सुरक्षा के लिए बड़ा एलान संभव

बढ़ते रेल हादसों को देखते हुए केंद्र सरकार 'कवच' (Automatic Train Protection System) और इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव पर रिकॉर्ड खर्च कर सकती है। रेल सुरक्षा के लिए बजट आवंटन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.3 ट्रिलियन रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 12% अधिक है। यह फंड ट्रैक रिन्यूअल और पुराने कोचों के रखरखाव में इस्तेमाल होगा।