
बिजनेस डेस्क। दीपावली के मौके पर करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिजली बिल पर करीब 9 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) के उपभोक्ताओं को नवंबर महीने में बिजली बिल पर करीब 9 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। यह छूट फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट के तहत मिलने की संभावना है। बता दें कि इससे पहले भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी गई थी।
पिछले 4 महीनों से उपभोक्ताओं को लगातार राहत दी गई है।
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली आपूर्ति के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- DA Hike: दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, जानें आपके राज्य में कितना बढ़ा महंगाई भत्ता
फिलहाल, उपभोक्ताओं की निगाहें पावर कॉर्पोरेशन की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।